ग्राम लिटिया में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना

– ग्रामीणों को मिलेगी नि:शुल्क विधिक सलाह एवं सहायता
राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान में दिये गये निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में संविधान दिवस पर 60 दिवसीय मेगा ड्राईव नालसा योजना के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया में ग्रामवासियों को नि:शुल्क विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। लीगल एड क्लीनिक में दो पैरालीगल वालिन्टियर विधिक सलाह एवं सहायता के लिए नियुक्त किया गया है। लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से 60 दिवसीय मेगा ड्राईव के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती प्रीति नागवंशी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। साथ ही नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लिटिया के सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामवासी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के पैरालीगल वालिन्टियर्स उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.