सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह 26 को
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे शामिल
बिलासपुर, 25 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में 26 सितंबर 2026 को सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, बिलासपुर में शाम 4.30 बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला एवं महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, दीपक सिंह, श्रीमती हर्षिता पांडेय तथा पुनीतराम सिंह सहित सेन समाज एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
केश शिल्प व्यवसाय में संलग्न लोगों के समग्र कल्याण, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक पुनर्वास के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड की योजनाओं को समाज तक पहुंचाने तथा केश शिल्पियों को सशक्त एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की अपील की गई है।
