प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से श्रीमती नेहा बारीक को मिली आर्थिक सहायता

आर्थिक सहायता से माँ एवं बच्चे के पोषण में मिली मदद
गरियाबंद, 24 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभ प्राप्त कर रही फिगेंश्वर विकासखण्ड के सहसपुर की श्रीमती रेखा बारीक ने बताया कि उन्हें योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने से अपने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने में सहायता मिली है। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटी है। पहले बच्चे के लिए उन्हें कुल 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि दो किस्तों दी गई है। जिसमें पहले किस्त के रूप में 3 हजार रूपये और दूसरे किस्त के रूप में 2 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार उनके दूसरी लड़की होने पर 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता एकमुश्त किस्त के माध्यम से उपलब्ध कराया गया।
श्रीमती बारीक ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए उनका पंजीयन कराया गया। इसके बाद उन्हें योजना की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि राशि सीधे खाते में मिलने से योजना का लाभ प्राप्त करना सरल और सुविधाजनक रहा।
श्रीमती रेखा बारीक ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को मिलने वाली यह सहायता आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही माता और बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान देने में सहयोग करती है।

इन्हें भी पढ़े