जामबहार में 5100 दीपों से जगमगाया ‘सेवा संकल्प अभियान’

कोरबा, 17 सितंबर 2026/‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत जामबहार में 5100 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से ग्राम पंचायत परिसर जगमगा उठा और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती बिजोमती राठिया, जनपद सदस्य रफीक मेमन, सरपंच, सचिव, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा, पीओ वी.बी.जी. राम, बीपीएम एनआरएलएम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सेवा, जनभागीदारी और विकास के संकल्प के साथ दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम ने जामबहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी के साथ विशेष स्वरूप प्रदान किया।

इन्हें भी पढ़े