कांकेर जिला में जले 5.91 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’

’’सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक हुआ दीप प्रज्ज्वलन, लोगों ने की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना’’
’’उत्तर बस्तर कांकेर, 17 सितंबर 2026/’’ सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय कांकेर सहित सभी विकासखंडों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर ’’05 लाख 91 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’’’ जलाए गए। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों भवनों, स्कूलों, अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सुरक्षा कैंपों तथा शासकीय कार्यालयों सहित आम नागरिकों द्वारा अपने घरों आर्शीवाद का दीप प्रज्ज्वलित किए गए। गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक लोगों ने एकजुट होकर दीप जलाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान दीपों से सजे विभिन्न स्थानों पर उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों, ग्रामीणों, महिला समूहों, स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुरक्षा बलों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से जिलेवासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इन्हें भी पढ़े