बोर से पानी लेने से रोका तो डंडे से पीटा
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में खेत से बोर का पानी लेने से रोकने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।ग्राम परसकोल निवासी हितेश साहू ने पुलिस को बताया कि उसका खेत ग्राम बिछिया की सीमा में है, जहां बोर लगा हुआ है। 8 सितंबर की शाम वह खेत में लगी धान की फसल देखने गया था। इसी दौरान उसके खेत से लगे जुगल बुड़ेक के खेत में ग्राम बिछिया निवासी भोजराज बुड़ेक काम कर रहा था और हितेश के खेत के बोर से बिना अनुमति पानी ले रहा था। हितेश ने उसे पानी लेने से मना किया। इस पर भोजराज ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
