खेत में सिंचाई को लेकर भाइयों में विवाद, दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस

महासमुंद। तेंदूकोना थाना क्षेत्र में खेत की सिंचाई को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार श्रीराम साहू 8 सितंबर की शाम अपने दादर खेत भुरकोनी में सिंचाई करने गया था। इसी दौरान उसके छोटे भाई प्रेमनारायण साहू से सिंचाई को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रेमनारायण ने गाली-गलौज करते हुए श्रीराम से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। श्रीराम की रिपोर्ट पर प्रेमनारायण के खिलाफ धारा 296, 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
वहीं, प्रेमनारायण साहू ने पुलिस को बताया कि वह 8 सितंबर को अपने खेत कोसरंगी खार भुरकोनी में सिंचाई के लिए खेत का पार बांधने गया था। शाम करीब 4.30 बजे उसके बड़े भाई श्रीराम साहू और भतीजे जितेंद्र साहू ने सिंचाई की बात को लेकर विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने श्रीराम और जितेंद्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।