घर में मिली देशी प्लेन और महुआ शराब
महासमुंद। बागबाहरा कृषि उपज मंडी के पास एक घर में पुलिस ने दबिश देकर देशी प्लेन और महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बसंत दीवान (38) के घर की तलाशी ली। इस दौरान 18 पौवा देशी प्लेन शराब तथा हाथ भट्ठी से निर्मित देशी महुआ शराब कुल 7.240 लीटर बरामद हुई, जिसकी कीमत 2,240 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
