पुरानी रंजिश में टंगली से किया वार
महासमुंद। ग्राम सिंघी में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर खल्लारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दीनबंधु साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे उसका भाई पुरेंद्र साहू और भतीजा दुर्गेश साहू घर के सामने गली में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने एक राय होकर हाथ-मुक्के से मारपीट की। इसी दौरान दुर्गेश साहू ने टंगली से सिर के पीछे वार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
