सिद्धिविनायक गणेशोत्सव समिति ने किया पंडाल का भूमिपूजन
oplus_2
14 से 24 सितंबर तक मचेवा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में चलेगा गणेशोत्सव, तैयारियां शुरू
महासमुंद। हाउसिंग बोर्ड ईडब्ल्यूएस कॉलोनी मचेवा में गणेशोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। रविवार को सिद्धिविनायक गणेशोत्सव समिति की ओर से गणेश पूजा पंडाल का विधिवत भूमिपूजन किया गया। पं. जयप्रकाश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन संपन्न कराया। समिति की ओर से फ्लेश्वर गिरीगोस्वामी एवं उनकी धर्मपत्नी हेमपुष्पा गिरीगोस्वामी यजमान रहे।
समिति सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गणेशोत्सव का तीसरा वर्ष है। 14 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्सव को लेकर कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह है। आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में कमलेश पटेल, मालिकराम यादव, रेखराम साहू, डालाराम चंद्राकर, कांति निषाद, किशन नारंग, रमेश सोनी, सुनील तिबुड़े, आरती तिबुड़े, संगीता सिन्हा, दुष्यंत राव घाड़गे, रोहणी घाड़गे, सोनल तिवारी, गोदावरी भोई, गौरव तिबुड़े, माही तिबुड़े, श्याम भोई, आदि पटेल, रुचि साहू, धर्मेंद्र जगत, किशन श्याम सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
