गाली-गलौज करने से मना किया तो पीटा
महासमुंद। ग्राम बड़े साजापाली में घर के पास गाली-गलौज करने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 3 सितंबर की रात करीब 9 बजे पितांबर दास ने अपने घर के पास गाली-गलौज कर रहे उत्तम सिदार, करम सिंह सिदार, कमलेश सिंह सिदार और सोम सिदार को ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर चारों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।
