बाड़ी से 12 लीटर महुआ शराब जब्त

महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम ललितपुर में अवैध रूप से रखी महुआ शराब बरामद कर एक युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम ललितपुर निवासी डमरूधर साहू (24) के कब्जे की जांच की गई। इस दौरान उसके कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2400 रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।