उधारी के पैसे मांगने की बात पर युवक से मारपीट
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार परीक्षित पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 3 सितंबर की रात अपने घर की परछी में सो रहा था। रात करीब 11.55 बजे जसपाल यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ घर के सामने लगे गेट से अंदर घुस आया। आरोपियों ने फागूलाल से उधारी के पैसे मांगने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जसपाल यादव ने किसी वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 3(5), 331(4), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
