किराना दुकान संचालक से मारपीट, दो आरोपियों पर केस
महासमुंद। ग्राम चिंगरौद में किराना दुकान संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को ग्राम चिंगरौद निवासी किराना दुकान संचालक हेमलाल यादव के साथ पप्पू निषाद और महेंद्र पटेल ने मारपीट की। घटना के बाद हेमलाल ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
