बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने के लिए मिली 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना बुनकरों को सुरक्षित आवास एवं कार्यस्थल की सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रही है। योजना अंतर्गत आवासविहीन बुनकरों तथा कच्चे एवं छोटे मकानों में रहने वाले बुनकरों को आवास सह वर्कशेड निर्माण के लिए प्रति हितग्राही 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राजनांदगांव शहर के गौरी नगर वार्ड क्रमांक 13 निवासी श्रीमती लोकेश्वरी साहू सांई बुनकर समिति की सदस्य हैं। उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के पहले उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था। जहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्हें आर्थिक सहायता मिलने पर पक्के मकान का निर्माण कराया और बुनाई कार्य के लिए मशीन भी स्थापित की। उन्हें अब आवास के साथ बुनाई कार्य के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है। मशीन स्थापित होने से उनका उत्पादन भी सुचारू रूप से हो रहा है। योजना से मिली सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ बुनकरी कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। श्रीमती लोकेश्वरी साहू ने बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना के तहत पक्का आवास बनाने के लिए मिली आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता से पक्का मकान और बुनाई कार्य के लिए मशीन की सुविधा मिली है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।

इन्हें भी पढ़े