बाइक छोड़ने गए युवक से चिंगरौद में मारपीट, धमकी भी दी

महासमुंद। ग्राम चिंगरौद में बाइक छोड़ने गए एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने यशवंत यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम हथखोज, फिंगेश्वर निवासी युवराज निषाद ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 29 अगस्त को ग्राम चिंगरौद निवासी ओमप्रकाश की बाइक छोड़ने गया था। इसी दौरान चिंगरौद निवासी यशवंत यादव और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए युवराज के साथ मारपीट की। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े