चाकू से हमला, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम जलपुर में विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त की रात करीब 8 बजे मनोज चौहान (28) के साथ विवाद हुआ। इसी दौरान संतोष बरिहा ने कथित रूप से मनोज पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल की रिपोर्ट पर सरायपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े