दुकान में अवैध रूप से रखा 60 लीटर डीजल जब्त

ट्रक चालकों से कम कीमत में खरीदकर महंगे दाम पर बेचने का आरोप
महासमुंद। सिंघोड़ा पुलिस ने दुकान में अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए 60 लीटर डीजल जब्त किया है। जब्त डीजल की कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सिंघोड़ा में रामेश्वर मिरी की दुकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान दुकान से 60 लीटर डीजल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान एनएच-53 के किनारे स्थित है और वह ट्रक चालकों से कम कीमत में डीजल खरीदकर अधिक दाम में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़े