कार का हार्न बजाना पड़ा भारी, विवाद के बाद ब्लेड से हमला
ईंट मारकर कार भी क्षतिग्रस्त की, दो आरोपियों पर जुर्म दर्ज
महासमुंद। शहर के नयापारा स्थित मछली मार्केट के पास कार का हार्न बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने कार सवार व्यक्ति से गाली-गलौज करते हुए ब्लेड से हमला कर दिया और ईंट मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। वार्ड क्रमांक 11 दलदली रोड नयापारा निवासी तेजराम पाल परिवार के साथ कार से घर जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे रोहित पटेल के घर के पास मछली मार्केट पहुंचने पर उन्होंने कार का हार्न बजाया। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद समीर ने गाली-गलौज करते हुए ब्लेड से हमला कर दिया। उसके भाई कबीर ने भी हाथ-मुक्का और ब्लेड से मारपीट की। वहीं समीर ने ईंट मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
