भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार—विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार

महतारी वंदन की 31वीं किस्त से ओमीन सिन्हा की खुशियां हुईं दोगुनी
मोहला, 30 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना से परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है। योजना की 31वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि मिलने पर ग्राम थैलीटोला निवासी श्रीमती ओमीन सिन्हा के चेहरे पर खुशी खिल उठी।
श्रीमती ओमीन ने बताया कि वे योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रही हैं। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने पर उन्होंने कहा कि “विष्णु भैया ने सितंबर की राशि अगस्त में देकर हम बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है। इससे हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं।” उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने रक्षाबंधन का त्यौहार अपने भाइयों के साथ बहुत खुशी से मनाया।
श्रीमती ओमीन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा, पोषण और बेहतर भविष्य के लिए सहयोग प्रदान कर रही है। योजना महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार बन रही है।