वृहद वृक्षारोपण के अवसर पर पौधरोपण के पश्चात् फोटो लेकर फोटो सेल्फी लिंक में अपलोड करने पर प्राप्त कर सकते हैं फोटोयुक्त सर्टिफिकेट

पौधरोपण का फोटो wcdbalod.com लिंक पर अपलोड करने से प्रदान किया जाएगा फोटोयुक्त प्रमाण पत्र
बालोद, 27 जुलाई 2026/बालोद जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गुरूवार 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर पौधरोपण के इस महाअभियान को चिरस्मरणीय बनाए रखने हेतु इस अवसर पर पौधरोपण करने वाले लोगों को फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अंतर्गत गुरूवार 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधरोपण करने के पश्चात् रोपे गए पौधे के साथ फोटो या सेल्फी लेकर लिंक wcdbalod.com पर अपलोड करने पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें फोटोयुक्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। जिससे कि पर्यावरण के सरंक्षण एवं संवर्धन हेतु जिले में शुरू किए गए इस महाअभियान में उनका योगदान चिरस्मरणीय बना रहे।
उल्लेखीनय है कि 30 जुलाई को वृहद वृक्षारापेण अभियान अंतर्गत पौधरोपण करने के पश्चात् आप अपनी फोटो लेकर वेबसाईट wcdbalod.com पर जाकर अपना नाम दर्ज करेंगे। जिसके पश्चात् ब्लॉक का चयन कर अपना ग्राम चयन करेंगे। इसके पश्चात् अपनी फोटो अपलोड कर ’प्रमाण पत्र बनाए’ पर चयन करते ही अपना फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े