तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार ग्राम बोंदा निवासी नेपाल सिंह गढ़तिया अपनी बाइक से सरायपाली सामान खरीदने गए थे। लौटते समय शाम करीब 4 बजे बोंदा के नवा तालाब के आगे सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर सारंगढ़ की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 10 एफएच 1084 ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में गंभीर रूप से घायल नेपाल सिंह को तत्काल शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
