ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक घायल
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार ग्राम बड़े टेमरी निवासी राजेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भाई निमेश साहू 6 जुलाई 2026 को बाइक क्रमांक सीजी 06 जीए 8961 से सांकरा से अपने गांव लौट रहा था।
शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच बड़े टेमरी धान मंडी के आगे मोड़ पर झगरेनडीह की ओर से आ रहे आयशर ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 जीजे 3165 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में निमेश साहू घायल हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर सांकरा पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
