22 पौवा गोवा शराब के साथ युवक गिरफ्तार
महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को जंघोरा नाला के पास ग्राम कौहाकुड़ा निवासी लेखराम यादव (30) अवैध रूप से शराब बेच रहा था। दबिश के दौरान उसके कब्जे से 22 पौवा गोवा शराब, जिसकी कीमत लगभग 2,640 रुपये बताई गई है, बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
