सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
एनएच-53 बेलसोंडा के पास हुई दुर्घटना
महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बेलसोंडा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। घायल की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 13 जुलाई की रात करीब 9:50 बजे पीड़ित अपनी बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
