मारपीट और गाली-गलौज के मामलों में दर्ज हुए कई प्रकरण
महासमुंद। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामलों में पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। पिथौरा थाना क्षेत्र के सुखीपाली गांव में दो अलग-अलग मामलों में पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज किया है।
तुमगांव थाना क्षेत्र के मोहकम गांव में शासकीय जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।बागबाहरा थाना क्षेत्र के लमकेनी गांव में भी दो अलग-अलग मामलों में गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत दर्ज हुई है। इसी प्रकार कोमाखान, सांकरा, बसना और महासमुंद थाना क्षेत्रों में भी विवाद के बाद मारपीट और धमकी देने के मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सभी मामलों में विवेचना जारी है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
