54 किलो से अधिक गांजा जब्त

लाखों रुपये का गांजा और वाहन बरामद
महासमुंद। जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बसना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 54 किलो 220 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये बताई गई है।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने 4 किलो 220 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री के उद्देश्य से रखा हुआ मिला।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 50 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। आरोपी वाहन क्रमांक सीजी-10 एबी-6529 में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन की कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने वाहन और एक मोबाइल भी जब्त किया है।
दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े