कांग्रेस ने भोजन वितरण कर मनाया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन

रायपुर, 14 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ द्वारा रायपुर के DKS अस्पताल में मरीजों के सैकड़ों परिजनों के बीच जाकर कांग्रेस जनों ने भोजन वितरण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन मनाकर जनसेवा की इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़ ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की मंशानुरूप हमने जरूरतमंदो के बीच भोजन वितरण किया है समय समय पर प्रकोष्ठ द्वारा हर क्षेत्र में जरूरत मंदो की मदद जनसेवा के माध्यम से की जाती है आगे भी ये सेवा जारी रहेगी !
भोजन वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीसीसी महासचिव कन्हैया अग्रवाल,संयुक्त महासचिव शारिक रईस खान,प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष करण जी राज,मनोज यादव ,आजय दास सन्नी,राजेश त्रिवेदी,मुकुंद कागदेलवार, शरद गुप्ता,विजय बाफना,मोहन,मुनेश गौतम,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए !

इन्हें भी पढ़े