अवैध गोवंश परिवहन में अज्ञात के खिलाफ मामला
महासमुंद। बसना पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को सूचना मिली कि वाहन क्रमांक सीजी 09 जेबी 5574 में गोवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया गया था और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो गोवंश को बरामद किया। मामले की रिपोर्ट गोसेवा आयोग, बसना विकासखंड के अध्यक्ष नंदकिशन साव ने दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
