कार ड्रायविंग, मशरूम उत्पादन और मिस्त्री की फ्री ट्रेनिंग के लिए ग्रामीणों से आवेदन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जून 2026/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीणों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशन में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) छिंद (सारंगढ़) में कार चलाना, मशरूम उत्पादन और मिस्त्री की निशुल्क प्रशिक्षण दी जाएगी। प्रशिक्षण के पूर्व आवेदकों क़ो अपना आवेदन संस्थान में डाक के माध्यम से या स्वयं पहुंच कर जमा करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान रहना, खाना एवं सीखना पूर्णतः निःशुल्क हैं।