महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। खल्लारी पुलिस ने ग्राम आंवराडबरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी गोविंद नेताम, उम्र 45 वर्ष, के कब्जे से करीब 3500 एमएल महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 700 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
