विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण

कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने फलदार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गरियाबंद, 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर बीएस उइके ने बेल, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बेल एवं जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर ने जामुन का पौधा रोपकर पर्यावरणीय जागरूकता एवं संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों ने भी फलदार पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। पर्यावरण संरक्षण केवल शासन या किसी एक विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित पर्यावरण प्रदान कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े