जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया कोपेकसा में पीडीएस एवं सांस्कृतिक भवन का किया उद्घाटन
गरियाबंद, 05 जून 2026/ गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोपेकसा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने 10-10 लाख रूपये की लागत से बने उचित मूल्य की दुकान एवं सांस्कृतिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, स्थानीय सरपंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
