19 जून को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्र में रोजगार मेला
निजी प्रतिष्ठानों में सिक्यूरिटी गार्ड के 120 रिक्त पदों पर भर्ती के होगा आयोजन
गरियाबंद, 04 जून 2026/छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छ.ग. रागपुर के निर्देश पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा कार्यालय परिसर में निजी प्रतिष्ठान स्वाभिमान फाइनेंस प्रा० लि० राजिम रोड, गजरकट्टा गरियाबंद एवं ग्लोबल एच.आर. साल्यूशन एण्ड जॉब कंसल्टेन्ट लिमिटेड दुर्ग से प्राप्त रिक्त पद फील्ड स्टॉफ, सिक्यूरिटी गार्ड के कुल 120 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए शुक्रवार, 19 जून 2026 को प्रातः 10ः00 से शाम 3ः00 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमंे निजी प्रतिष्ठान में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक ऐसे आवेदक जो न्यूतग 10वीं, 12वीं, स्नातक की योग्यता रखते है, अपने दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रगाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थान, तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेला का लाभ उठाएं। रोजगार मेला में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी को ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। रोजगार मेला के संबंध में कार्यालयीन दूरभाष नंबर 07706-241269 एवं मो. नं. 93205-59607 में संपर्क कर सकते हैं।
