पद्म पुरस्कार के लिए नागरिक 10 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
गरियाबंद, 04 जून 2026/ भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत् पद्म विभूशण, पद्म भूशण तथा पद्म श्री पुरस्कारों के लिये वर्श 2027 के लिए प्रविश्टियां आमंत्रित की गई है। इन पुरस्कारों के नामांकन के लिए जिले के योग्य, पात्र व्यक्ति 10 जुलाई 2026 तक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू अवार्ड जीओवी इन पर ऑनलाईन आवेदन भरते हुए नामांकन की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद के कक्ष क्र. 80 में जमा कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पष्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
