कलेक्टर बीएस उइके ने प्री-डीएलएड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

2 हजार 811 विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल
परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए दिए निर्देश
गरियाबंद, 04 जून 2026/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा आज जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। कलेक्टर बीएस उइके ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सभी परीक्षा केंद्रों में सुचारू रूप से परीक्षा संचालित किया जा रहा था। इस अवसर पर परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेडि¬़या भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री उइके ने परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यापम द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सभी केंद्रों में अच्छे से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। प्री-डीएलएड परीक्षा के लिए जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहॉ 3 हजार 776 परीक्षार्थियों में से 2 हजार 811 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 965 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।