बिन्द्रानवागढ़ विधायक की अनुशंसा पर 24 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
08 गॉवों को मिलेगी पानी टैंकर के माध्यम से पेयजल
गरियाबंद, 04 जून 2026/बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक धु्रव की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने 05 कार्यों के लिए 15 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड देवभोग अंतर्गत ग्राम पंचायत सीनापाली, ग्राम पंचायत गिरसुल, ग्राम पंचायत रोहनागुड़ा, ग्राम पंचायत धौराकोट, ग्राम पंचायत मुड़ागॉव में 01-01 नग पानी टैंकर प्रदान करने के लिए 03-03 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
उक्त कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवभोग को सौंपा गया है।
इसी प्रकार विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी, चिखली और खरीपथरा में 01-01 नग पानी टैंकर प्रदान करने के लिए 03-03 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपुर को सौंपा गया है।
