मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला बेमेतरा वासियों को देंगे 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
7801.33 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 2703.36 की लागत से निर्मित 5 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे
बेमेतरा 30 मई 2026/- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर जिला बेमेतरा आयेंगे। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला बेमेतरा को 10504.69 लाख रुपए की लागत के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। इनमें 7801.33 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे 13 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं 2703.36 लाख रुपए की लागत से निर्मित 05 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री के कर कमलों से 7801.33 लाख रुपए की लागत से 13 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इनमें इनमें 1594.01 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे, बेरला से कोदवा देवरबीजा, करमु मार्ग, लंबाई 22 किलोमीटर 02 लेन मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह 879.98 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे जिले भेड़नी, सल्धा, सिंधोरी मार्ग, 1181.12 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे बहिंगा, तिवरैया, सिमगा का पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 3162.28 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे सोढ़, रेवे देवरबीजा, अकोला, खाती, सौरी मार्ग, 456.87 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे मुड़पार खुर्द से जमघट पहुंच का भूमि पूजन करेंगे। इसी प्रकार 133 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बेमेतरा में बाल संप्रेषण गृह निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसी तरह 79.32 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे, जिला सेनानी नगर सेना बेमेतरा के प्रशासकीय भवन का भूमि पूजन करेंगे। इसी प्रकार 179.36 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे गुदेली से कंडरका मार्ग, 06 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत में ग्राम बीजाभाट में अहाता निर्माण कार्य एवं 05 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे ग्राम बहेरा में अहाता निर्माण कार्य, 07 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे ग्राम चोरभट्टी में सीसी रोड निर्माण कार्य, 58.83 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे ग्राम सरदा में सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य एवं 58.56 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे ग्राम रांका में सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री के कर कमल से जिन विकास कार्यों का लोकार्पण कार्य संपन्न होगा। इनमें 2703.36 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 5 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें 25 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित हमर क्लिनिक पुराना अस्पताल परिसर के पास का लोकार्पण करेंगे। इसी तरह 2.94 लाख रुपए की लागत से बेमेतरा के ग्राम पंचायत में बोर खनन कार्य, 1967.77 लाख रुपए की लागत से निर्मित भाटासोरही कुम्हीगुड़ा बचेड़ी से खपरी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसी प्रकार 349.07 लाख रुपए की लागत से निर्मित गाढ़ामोर सिंगारडीह से बोहारडीह सड़क निर्माण कार्य एवं 358.58 लाख रुपए की लागत से निर्मित गाढ़ामोर, सिंगारडीह से बोहारडीह सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।
