बल्क कंज्यूमर को पेट्रोल, डीजल का उठाव सीधे डिपो से करने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मई 2026/ कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे की अध्यक्षता में जिले के डीजल, पेट्रोल बल्क कंज्यूमर की बैठक लेकर उन्हें सीधे डिपो कंज्यूमर र्पाइंट से डीजल, पेट्रोल का उठाव करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि जिले के रिटेल्स आउटलेट से आम उपभोक्ताआंे को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अपर कलेक्टर श्री कुर्रे द्वारा जिला खाद्य अधिकारी शांति धु्रव की उपस्थिति में शुक्रवार को जिले के डीजल, पेट्रोल बल्क कंज्यूमर- बजरंग पॉवर एंड इस्पात हाहालद्दी, सारटेक्स मिनिरल स्टील हाहालद्दी, पुष्पा स्टील चेमल, गोदावरी स्टील कच्चे, सीएमडी माईन्स आरीडोंगरी, सड़क ठेकेदार प्रदीप वर्मा एवं रेल्वे वर्क ऑफिसर अंतागढ़ की बैठक लेकर जिले में पेट्रोल, डीजल के उपलब्धता की समीक्षा गई तथा उन्हें गत माह की भांति बल्क डिपो कंज्यूमर र्पाइंट से सीधे डीजल, पेट्रोल का उठाव करने के लिए निर्देशित किया गया।

इन्हें भी पढ़े