प्रवेश प्रक्रिया स्थगित
दुर्ग, 29 मई 2026/ कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार ’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’ (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आगामी 26 जुलाई 2026 (दिन रविवार) को चयन परीक्षा आयोजित होना निर्धारित था। परंतु वर्तमान में संस्था इम्पैनलमेंट और कक्षा 6वीं में प्रवेश से जुड़ी अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में हो रहे विलंब के कारण शासन द्वारा इस सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा विद्यार्थी व अभिभावकों से अपील की गई है कि इस योजना के तहत परीक्षा से संबंधित आवेदन पत्र अभी जमा न करें। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ करने के संबंध में राज्य शासन से जैसे ही कोई नवीन दिशा-निर्देश या जानकारी प्राप्त होगी, उसकी सूचना पृथक से साझा की जाएगी।
