सुशासन तिहार : भारती को मिला सुपोषण किट का उपहार

– शिविर में पौष्टिक आहार के बारे में दी गई जानकारी
राजनांदगांव 29 मई 2026। सुशासन तिहार अंतर्गत छुरिया विकासखंड के दूरस्थ ग्राम जोब में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंची श्रीमती भारती वैष्णव के लिए खुशियोंं से भरा रहा। उन्हें उपहार के तौर पर गोद भराई की रस्म के दौरान पौष्टिक आहार प्रदान किया गया। श्रीमती भारती वैष्णव ने सुपोषण किट मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिविर में पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिसके अंतर्गत फल, विभिन्न तरह की दाल, भाजी, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक व्यंजनों का उपयोग करने के लिए बताया जा रहा है। साथ ही प्रोटीन, विटामिन, खनिज एवं पोषक तत्वों एवं भरपूर आहार की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिसके अंतर्गत प्रति माह महिलाओं को 1000 रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार की यह योजना बहुत ही अच्छी है। उन्होंने बताया कि शिविर में महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवायसी सत्यापन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित विभिन्न प्रकार के कार्य शीघ्रता से हो रहे हैं।