डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

गरियाबंद, 28 मई 2026/ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा द्वारा आयोजित डी.एल.ई.डी. 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 04 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 01ः15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर बीएस उइके ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय के लिए सहायक खाद्य अधिकारी सुधीर गुरु, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए श्रम निरीक्षक परीक्षित कुमार, शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा संभाग के सहायक अभियंता जागेश्वर मरकाम तथा शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता संतोष कुमार धु्रव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार आईटीआई महाविद्यालय के लिए मत्स्य विभाग के सहायक संचालक जी.के. वर्मा, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के लिए क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता तुलसी राम धु्रव, सरस्वती शिशु मंदिर के लिए लोक निर्माण विभाग राजिम के उप अभियंता मनीष कुमार साहू तथा आईटीएस महाविद्यालय के लिए जल संसाधन उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी महेश कुमार पंडोरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुकुल महाविद्यालय के लिए लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी टी.एन. दिवान, एंजल इंग्लो पब्लिक स्कूल के लिए जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी युवराज सिन्हा, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला मालगांव के लिए वन विभाग राजिम के अनुविभागीय अधिकारी विकास चंद्राकर तथा शासकीय उच्च माध्यमिक शाला कोचवाय के लिए पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता राधाकृष्ण शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा शासकीय उच्च माध्यमिक शाला नागाबुड़ा के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा संभाग राजिम के सहायक अभियंता नवीन साहू, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला पोंड़ के लिए जिला विपणन अधिकारी गुलाब राठौर, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला पाण्डुका के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक दिनबंधु ध्रुव, शासकीय उच्च माध्यमिक शाला कोपरा के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के अनुविभागीय अधिकारी नवीन चंद्राकर तथा शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम के लिए वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राकेश चौबे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रिजर्व अधिकारियों में एपीओ लाइवलीहुड कॉलेज श्रीमती सृष्टि मिश्रा, लोक निर्माण विभाग ई/एम के अनुविभागीय अधिकारी चंद्रमणी प्रसाद तथा वन विभाग देवभोग के अनुविभागीय अधिकारी मनोज चंद्राकर को नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी पढ़े