सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में नागरिकों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं
राजनांदगांव 28 मई 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाईयों उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव के डेंटल चेयर का सुधार कर लिया गया है तथा नागरिकों की सुविधा हेतु दंत चिकित्सक उपलब्ध है। स्वास्थ्य केन्द्र में कूलर, पंखा, पेयजल, साफ-सफाई, दवाई सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
