जिला प्रशासन ने बकरीद पर्व पर लगाई दण्ड अधिकारियों की ड्यूटी
गरियाबंद, 26 मई 2026/ ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न तहसीलों में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार 28 मई 2026 को अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके तहत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गरियाबंद चितेश कुमार देवांगन तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गरियाबंद योगेन्द्र कुमार देवांगन को संपूर्ण तहसील गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी छुरा मयंक अग्रवाल तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पाण्डुका डोनेश्वर साहू को संपूर्ण तहसील छुरा क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम डिंपल धु्रव एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम तारेन्द्र कुमार ठाकुर को संपूर्ण तहसील राजिम की जिम्मेदारी दी गई है।
तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी फिंगेश्वर रमेश मेहता को संपूर्ण तहसील फिंगेश्वर, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी देवभोग अजय कुमार चंद्रवंशी को संपूर्ण तहसील देवभोग, प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपुर सुशील कुमार भोई को संपूर्ण तहसील मैनपुर तथा तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अमलीपदर गैंदलाल साहू को संपूर्ण तहसील अमलीपदर क्षेत्र के लिए नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को उक्त तिथि के दौरान सतर्क रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
