बकरीद अवकाश 27 मई से संशोधित होकर अब 28 मई को
गरियाबंद, 26 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 के लिए अवकाश घोषित किए गए थे। जिसमें सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की सूची में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए बुधवार, 27 मई 2026 को अवकाश घोषित किया गया था। राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी उक्त अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए, ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व के लिए पूर्व में घोषित अवकाश दिनांक 27 मई, 2026, दिन-बुधवार के स्थान पर दिनांक 28 मई 2026, दिन-गुरूवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
