ज्ञानसरोवर की आध्यात्मिक ऊर्जा ने मन को दी नई दिशा

राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस से लौटे मयंक गुप्ता ने साझा किए अनुभव, बोले- “सच्ची शांति अपने भीतर है”
महासमुंद। अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय ज्ञानसरोवर परिसर में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर लौटे मयंक गुप्ता ने स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन में ईश्वरीय परिवार के बीच अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा किए।
पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में देशभर से प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक जीवनशैली और मीडिया की सकारात्मक भूमिका से जुड़े विभिन्न सत्रों में सहभागी बनने का अवसर मिला।
मयंक गुप्ता ने बताया कि ज्ञानसरोवर परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें एक अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। शांत वातावरण, स्वच्छ प्राकृतिक परिवेश और सकारात्मक कंपन ने मन को तुरंत सुकून प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन कक्षा में राजयोग के अभ्यास से मन अत्यंत हल्का और शांत महसूस हुआ। ऐसा लगा मानो भीतर चल रही चिंताएं समाप्त होती जा रही हों और आत्मा परमात्मा की शक्ति से भरती जा रही हो।
उन्होंने कहा कि संस्थान का अनुशासन, भाई-बहनों का प्रेमपूर्ण व्यवहार और सभी के चेहरे पर दिखाई देने वाली आत्मिक प्रसन्नता अत्यंत प्रेरणादायक रही। माउंट आबू की सुबह का वातावरण दिव्यता और शांति से परिपूर्ण होता है, जहां परमात्मा की याद आत्मा को गहरी शांति का अनुभव कराती है।
मयंक गुप्ता ने कहा कि इस यात्रा से उन्हें सबसे बड़ी सीख यह मिली कि सच्ची शांति बाहरी भौतिक चीजों में नहीं, बल्कि अपने भीतर आत्मिक गुणों और मूल्यों को जागृत करने में है। उन्होंने बताया कि यह आध्यात्मिक यात्रा उनके जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा बनकर आई है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.