होटल संचालक की बाइक चोरी

महासमुंद। कोमाखान बस स्टैंड के पास होटल संचालक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम कोमाखान निवासी परसराम यादव बस स्टैंड क्षेत्र में होटल संचालित करता है। 8 मई की सुबह करीब 9 बजे उसने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीडब्ल्यू 7880 होटल के सामने खड़ी की थी और होटल के अंदर चला गया।
कुछ समय बाद बाहर आने पर बाइक मौके से गायब मिली। परसराम यादव ने बस स्टैंड और आसपास के गांवों में वाहन की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत कोमाखान थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।