किसान कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां, सौरभ चंद्राकर बने कोषाध्यक्ष
संगठन विस्तार को लेकर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मानिक साहू ने जारी किए नियुक्ति आदेश
महासमुंद। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं ग्रामीण स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्तियां अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की सहमति एवं राष्ट्रीय प्रभारी किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई हैं।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मानिक साहू द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में बताया गया कि प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित प्रदेश एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है।
सौरभ (हनी) चंद्राकर को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार सौरभ (हनी) चंद्राकर को जिला किसान कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर डागा साहू, केशव चौधरी, राधेलाल सिन्हा, राजू दीवान, समारु घृतलहरे, पूनम चंद्राकर, परमानंद साहू, गंगाप्रसाद तारक, शिव पटेल, गजेंद्र साहू, मंगलू वीसी एवं लाला मांझी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महामंत्री एवं सचिव पद पर भी कई नियुक्तियां
महामंत्री पद पर दिलीप यादव, बाबूलाल पाण्डेय, भुवनेश्वर साहू, प्रभात पटेल, शैलेन्द्र सेन, रोशन साहू, एवन यादव, भूषण पटेल, रमेश चौधरी, संजय प्रधान, विनोद दीवान, गौतम सिन्हा एवं रुखमनी यादव को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सचिव पद पर जीवन यादव, अशोक ध्रुव, भगवती भोई, संतोष साहू, राहुल चंद्राकर, छबिलाल लहरे, संतोष निषाद, बिहारी पटेल, दीपक चंद्राकर, मोहन सिन्हा, राजेश साहू एवं संतोष चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी और मीडिया प्रभारियों की भी घोषणा
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभय कुंभकार, योगेंद्र पटेल, खगेश्वर पटेल, गोविंद पटेल, जितेंद्र चंद्राकर, भीखम चंद्राकर, ऋषि चौधरी, दीपक दीवान, रेवतीरमन, जय मालेकर, सुनील चंद्राकर, राजकिशोर निषाद, दीपक सिन्हा, रेखलाल चंद्राकर, हीरालाल प्रधान, सतीश चौहान, कन्हैया चौधरी, गोपी कनौजे, रेवा चंद्राकर, शीतल साहू, प्रेम साहू एवं महेंद्र साहू को शामिल किया गया है।
वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में देवेंद्र चक्रधारी, पुष्कर साहू, चंद्रेश साहू एवं देवसिंह चक्रधारी को नियुक्त किया गया है।
किसान हित में सक्रियता से कार्य करने का भरोसा
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसान हितों, ग्रामीण विकास और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का भरोसा दिलाया है।
