4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
गरियाबंद, 05 मई 2026/ कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम चिखली निवासी 74 वर्षीय घांघरी बाई की 24 फरवरी 2025 को नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन जोहत राम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
