प्राक्चयन परीक्षा 10 को

गरियाबंद, 04 मई 2026/ प्रतिभावन विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी कराई जाती है। इसके लिए राज्य में मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए है। वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया है।
आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 मई से 10 मई को प्रातः 9ः30 बजे तक है। प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई को प्रातः 9ः30 से दोपहर 01ः00 बजे तक होगा। इस संबंध में अभ्यर्थी एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।